✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संदिग्ध हालात में शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, अवैध शराब बनाने का बड़ा जखीरा बरामद

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 16, 2026, 3:28:55 PM

बोकारो (BOKARO): जिले के पेटरवार थाना अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के सुईयाडीह गांव में सतेंद्र सोरेन की लाश संदिग्ध हालात में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मामला तब और उलझ गया जब शव के पास ही अवैध शराब बनाने से संबंधित भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ. पुलिस को वहां बड़े प्लास्टिक ड्रम, स्प्रिट, नकली ब्रांड के रैपर, लेबल, ढक्कन और महंगी शराब की बोतलें मिलीं. इन सामग्रियों से अंदेशा है कि उस स्थान पर सुनियोजित ढंग से नकली शराब तैयार की जा रही थी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही संदिग्ध लोग फरार हो चुके थे. ग्रामीणों का आरोप है कि इतने बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कारोबार की भनक स्थानीय प्रशासन को क्यों नहीं लगी. घटनास्थल फुसरो नगर परिषद क्षेत्र से सटा हुआ है, जहां जल्द चुनाव प्रस्तावित हैं, जिससे यह मामला राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील बन गया है.

पेटरवार और जारिडीह थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी राजू मुंडा ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारण और अवैध नेटवर्क की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी

Tags:The discovery of a body under suspicious circumstances caused a stir in the areaand a large cache of illicit liquor was recovereddiscoverybokarojharkhandmautpolicethe news postnews postnewsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.