✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: मंगलवार को पासा पड़ गया उलटा, एक हो गया ढेर और दो पहुंच गए अस्पताल 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:37:21 AM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद में मंगलवार को डकैतों पर भारी पड़ी पुलिस. धनसार के गुंजन ज्वेल्स की तर्ज पर मुथूट फाइनेंस में डकैती की घटना को अंजाम देने आए डकैतों में से एक मारा गया, दो जीवित पकड़ लिए गए तथा दो भागने में सफल रहे. धनबाद में डकैतों का यह दल बैंक मोड़ के बड़ा गुरुद्वारा की दूसरी छोर पर अवस्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी में डाका डालने आया था. ऑफिस खुलते ही वह अपने अभियान में लग गए लेकिन सफलता उनसे कोसों दूर रही.  तत्काल बैंक मोड़ पुलिस पहुंच गई और डकैत भागने लगे, इसी क्रम में एक डकैत की जान चली गई और दो जीवित पकड़ लिए गए जबकि दो भागने में सफल रहे. मंगलवार की घटना का भी मॉडस ऑपरेंडी वही था, जिस तरह से गुंजन ज्वेल्स में डाका डाला गया था. 

एक घटना सरेशाम थी तो आज की घटना दिन में 

अंतर सिर्फ इतना ही था कि गुंजन ज्वेल्स में सरेशाम डकैती की गई थी जबकि आज दिन में ऑफिस खुलने के साथ ही सोना लूटने की कोशिश की गई. आपको बता दें कि गुंजन ज्वेल्स डाका कांड के बाद धनबाद जिला पुलिस व्यवसायियों के निशाने पर है और कारोबारियों ने सोमवार को बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की है.  उनका कहना है कि धनबाद में कारोबारी अपनी जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं. लेकिन आज फिर डाका  की कोशिश हुई और एक डकैत मारा गया.  निश्चित रूप से धनबाद में कोई मजबूत लोकल लिंक काम कर रहा है, जो बाहर के अपराधियों को बुलाकर डकैती की घटनाओं को अंजाम दिला रहा है. दो डकैत जीवित पकड़ लिए गए हैं तो उम्मीद बंधी है कि इस गैंग का खुलासा अब पुलिस कर लेगी.  

अपराधियो को गया कड़ा सन्देश 

आज के एनकाउंटर के बाद कारोबारियों का कहना है कि  इससे अपराधियों में थोड़ा भय होगा और धनबाद में अपराध की घटनाओं पर लगाम लग सकता है.  आज की घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फाइनेंस ऑफिस खुलने से पहले ही पहुंचकर अपराधी बैंक खोलने खुलने का इंतजार कर रहे थे शुरुआती दौर में बैंक के दो अधिकारी पहुंचे और गेट का ताला खुला चालक खुलते ही अपराधी दोनों को कब्जे में ले लिया और पिस्टल की नोक पर उन्हें ऊपर ले गए फिर पीछे से दो कर्मचारी आए उन्हें भी एक अपराधी पिस्टल की नोक पर ही उभर पावर कर लिया उसके बाद पांचवा कर्मचारी जैसे ही अंदर गया एक अपराधी उसे भी ओवरपावर किया फिर एक महिला कर्मचारी आई और वह भी जैसे ऊपर चढ़ने लगी गन पॉइंट पर उसे भी ऊपर ले जा कर बैठा दिया गया अब डकैत अपनी योजना को अंजाम देने ही वाले थे कि बैंक मोड़ पुलिस को कहीं से सूचना मिल गई और पुलिस बिना किसी विलंब किए घटनास्थल पर पहुंच गई.  इसके संबंध में दो तरह की बातें कही जा रही है.  एक बात तो यह है कि किसी दुकानदार ने ही बैंक मोड़ पुलिस को सूचना दे दी और यह चर्चा यह भी है कि फाइनेंस कंपनी कंपनी के मुख्यालय से धनबाद पुलिस को सूचना दी गई थी. बहर हाल, सूचना जहा से भी मिली हो ,बैंक मोड पुलिस तुरंत बाइक से ही पहुंच गई.    

बिहार के रहने वाले हैं अपराधी, कई दिनों से कर रहे थे रैकी  

चर्चा है कि अपराधी बिहार के हैं और कुछ दिनों से वह धनबाद में ही रह रहे थे. धनबाद में कुल छह कर्मी काम करते है , जिनमें एक महिला है. जीवित पकड़ाए दो  को अस्पताल में भर्ती कराया गया है . घटनास्थल पर आज धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार पहुंचे और जांच पड़ताल की.  कारोबारी भी घटनास्थल पर थे.  धनबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि आज की घटना से व्यवसायियों का मनोबल बढ़ा है और पुलिस की आज की कार्रवाई सही में काबिले तारीफ है.  उन्होंने बैंक मोड़ थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों का धन्यवाद किया.  वही, पुराना  बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अजय नारायण लाल ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली और पुलिस टीम बाइक से ही घटनास्थल पर पहुंच गई और उसके बाद अपराधियों से लोहा लिया, यह सराहनीय है.  धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि आज की कारवाई अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश है.  कि  पुलिस फ्रंट फुट पर अब  खेलेगी, वही, जीटा  के महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि बैंक मोड़ पुलिस को जैसे ही सूचना मिली त्वरित  कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को ढेर कर दिया.  इससे एक संदेश जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद गुंजन ज्वेल्स  मामले में ढिलाई नहीं होनी चाहिए क्योंकि जितनी ढिलाई होगी, उतना सोना कम होता जाएगा और अपराधियों की ताकत बढ़ती जाएगी. 

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.