✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दलालों के भरोसे चल रहा है धनबाद अंचल कार्यालय! बार-बार चक्कर लगाने पर भी नहीं होता है काम, सवाल पूछने पर सीओ ने साधी चुप्पी  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:31:21 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद अंचल कार्यालय में व्यापत भ्रष्टाचार के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया.भाजपा नेता रमेश के नेतृत्व में दर्जनों महिला-पुरुष अंचल कार्यालय में धरना के लिए पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय में धरना नहीं देने दिया गया.जिसके बाद लोगों ने कार्यालय के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया .

बार-बार चक्कर लगाने पर भी नहीं होता है काम

पीड़ित जलेश्वर महतो ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके जमीन की जानकारी ऑनलाइन कराने के लिए कई महीने से वह अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है, लेकिन यहां कोई सुनने वाला नही है, और इतना ही नहीं मेरे जमीन का फर्जी कागजात बना कर उसे बेचा जा रहा है.उन्होंने कहा कि इस अंचल कार्यालय में कोई भी कार्य बिना दलाल के माध्यम से नहीं होता है.सरकारी जमीन और रैयती जमीन को भी फर्जी पेपर बना कर बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसे लेकर उपायुक्त के जनता दरबार में भी उन्होंने शिकायत की, लेकिन अबगक कोई कार्रवाई नहीं हुआ.

विरोध में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

वहीं, इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता रमेश रही ने कहा कि आज हमलोग जनसरोकार के बैनर तले 21 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. जिसमे लंबित जमीन का दाखिल खारिज, पंजीयन 2 का ऑनलाइन करना, कई लोगों की जमीन संबंधी समस्या है, जिसको लेकर लोग महीनों से कार्यालय का चक्कर लगा रहे है, साथ ही जाति और आवासीय जैसी प्रमाणपत्रों के लिए भी लोग यहाँ का चक्कर काट रहे है.उन्होंने कहा कि सीओ को मांगपत्र दिया गया है, उनके द्वारा 15 दिन का समय लिया गया है. अगर अंचल कार्यालय की कार्यशैली में सुधार नहीं होता है तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा.वही धनबाद अंचल के सीओ रामप्रवेश कुमार ने कार्यालय में व्यापत भ्रष्टाचार के सवाल पर चुप्पी साध ली और कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

 

 

 

Tags:dhanbad news todaydhanbad today newsdhanbad news today livedhanbad firing news todaydhanbad newsdhanbad newzbccl dhanbad newsdhanbad news livedhanbad raid newsdhanbad news hindidhanbad news aaj kadhanbad news updatedhanbad news in hindidhanbad news updatesdhanbad accident todaydhanbad crime newscrime news dhanbadbig news of dhanbaddhanbad news jharkhanddhanbad bokaro top newsdhanbad latest newsdhanbad police newscrime news in dhanbaddhanbad breaking newsdhanbad newsdhanbad loot newsdhanbad top newsdhanbad news'dhanbad accident newsdhanbad bank loot newsdhanbad crime news:dhanbad news todaydhanbad hindi newsdhanbad policedhanbaddhanbad encounterdhanbad citydhanbad crimedhanbad blastcrime in dhanbadpatna newsbaghmara dhanbadbaghmara dumra of dhanbaddhanbad jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.