✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जोर पकड़ रहा दुमका में झारखंड हाई कोर्ट खंडपीठ की स्थापना का मुद्दा, अधिवक्ता संघ ने शुरू किया आंदोलन

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:54:10 PM

दुमका (DUMKA) : झारखंड की उपराजधानी दुमका में झारखंड हाई कोर्ट में खंडपीठ स्थापित हो यह मांग राज्य गठन के साथ ही शुरू हुआ. 23 वर्ष बीत गए लेकिन आज तक खंडपीठ की स्थापना नहीं हो सकी. समय-समय पर इसको लेकर आंदोलन हुआ. जिसके परिणाम स्वरूप इस दिशा में सरकार के स्तर से कुछ कार्य जरूर हुए. जगह चिन्हित किया गया. लेकिन उसके बाद मामला ठंढे बस्ते में पड़ा है.

अधिवक्ता संघ द्वारा किया जा रहा चरणबद्ध आंदोलन

इस मांग को लेकर एक बार फिर दुमका जिला अधिवक्ता संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है. बैठक के बाद शहर में मौन जुलुश निकाला गया. डीसी को ज्ञापन सौपा गया. उसके बाद बैठक का दौर जारी है.

प्रदीप यादव ने दिया सहयोग का भरोशा

इसी कड़ी में शुक्रवार को कोर्ट परिसर में आयोजित अधिवक्ता संघ के बैठक में गोड्डा के पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव शरीक हुए. अधिवक्ताओं ने विधायक को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए इसमें सहयोग की मांग की. प्रदीप यादव ने इस मुद्दे पर सहयोग का भरोशा दिया. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सीएम से मिलकर बात करेंगे. उन्होंने कहा कि यह जनहित से जुड़ा मुद्दा है. इस मुद्दे को 2 बार सदन में उठा चुके है. सरकार ने पहले से ही निर्धारित किया है उपराजधानी में हाई कोर्ट का बेंच स्थापित होगा. सरकार को तत्परता दिखानी चाहिए. यह सरकार काम करने वाली है. जल्द कैसे खुले इसके लिए त्वरित कदम उठानी चाहिए.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayhindi newsjharkhandlatest newsbreaking newsjharkhand latest newstop newsnewstoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhand breaking news.jharkhand dumkadumka courtdumka trending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.