✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पढ़ें पूरी खबर 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:42:25 AM

रांची (RANCHI): आज झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह और महागामा की विधायिका दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मुख्य रूप से उनसे मांग की गई कि पेट्रोल पंपों की सरकारी विभागों में बकाया राशि की भुगतान नियमित रूप से नहीं होने के कारण अधिक राशि बकाया हो गया है. उसका भुगतान यथाशीघ्र करवाने की मांग की ताकि पेट्रोल पंप व्यवसायी सुचारू रूप से अपना व्यवसाय चला सके. साथ ही उन्हें अवगत कराया गया कि डीजल पर वैट दर अन्य पड़ोसी राज्यों से अधिक होने के कारण झारखंड में डीजल की बिक्री में गिरावट हो रही है. जिस कारण झारखंड सरकार को राजस्व की क्षति भी हो रही है. डीजल पर वैट दर 22 फीसदी से घटा कर 17 फीसदी करने का आग्रह किया गया है. जिससे डीजल की बिक्री बढ़ेगी ही नहीं विगत वर्षो की अपेक्षा ग्रोथ भी करेगी. जिससे सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा. मौके पर मौजूद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी मुख्यमंत्री को खासकर झारखंड के बार्डर में स्थित पम्पो की व्यथा बताते हुए इस पर विचार करने का आग्रह किया है.


आम जनता एवम व्यवसाइयों के हित को ध्यान में रख कर सरकार सकारात्मक निर्णय ले: अध्यक्ष 

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने भी आग्रह किया कि आम जनता एवम व्यवसाइयों के हित को ध्यान में रख कर सरकार सकारात्मक निर्णय ले. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सकरात्मक विचार करने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया है. इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में  झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार और एस सी पी डी ए के उपाध्यक्ष कमलेश सिंह मौजूद थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.