✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला कर्मी का मिला सड़ा गला शव, जांच में जुटी पुलिस, जानिए कहां का है मामला

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:02:28 AM

देवघर(DEOGHAR):  देवघर नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन मोहल्ला स्थित एक मकान के कमरे से एक युवती का शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि महिला किराए के मकान में रहती थी. वहीं मृतका की पहचान वर्द्धमान जिला के टेटीखोला आरा निवासी 30 वर्षीय ब्यूटी राणा के रूप में की गई. शव की हालत को देखकर अंदाज लगाया गया कि उसकी मौत कई दिन पूर्व हुई होगी, शव से दुर्गंध भी निकल रहा था. आज जब दुर्गंध ज्यादा होने लगा तो मकान मालिक ने आकर देखा तो सूचना पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची. बताया जा रहा है कि महिला एक निजी अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज के रूप में काम करती थी।इस संबंध में न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही पुलिस द्वारा कुछ बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस घटना की हर पहलू पर जांच कर रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

Tags:deoghar newsdeoghar crime newsjharkhand newsdeoghar latest newsbihar newsdeogharcrime newshindi newsbihar news livebihar jharkhand news livecyber crimejharkhand news livelatest newsdeoghar crimedeoghar jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.