✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने की बढ़ गई डेडलाइन, अब इस दिन तक करवा सकते हैं ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:24:15 AM

रांची(RANCHI): अगर आप अब तक अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी(E-KYC) नहीं करवा पाए हैं तो फिर टेंशन फ्री हो जाइए. क्योंकि, अब आप बिना ई-केवाईसी करवाए भी अप्रैल माह तक का राशन ले सकते हैं. जी हां, राशन कार्ड की ई-केवाईसी को लेकर केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड धारियों को बड़ी राहत दी गई है. अब 31 मार्च की जगह राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. यानी अब आप आराम से 30 अप्रैल तक अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवा सकते हैं.

दरअसल, अब तक बड़ी संख्या में राशन कार्ड लाभार्थी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरा नहीं कर पाए हैं. जिसके कारण ही डेडलाइन 31 मार्च से 30 अप्रैल कर दी गई है. केंद्र सरकार के निर्देशानुसार खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव द्वारा सभी राज्यों को राशन कार्ड की ई-केवाईसी को लेकर पत्र जारी किया गया है. जिसमें निर्देश दिया गया है कि 30 अप्रैल तक की अवधि में शत-प्रतिशत राशन कार्ड की ई-केवाईसी का काम पूरा करवाया जाए. अगर डेडलाइन तक ये काम कोई राज्य अगर पूरा नहीं कर पाती है तो फिर उस राज्य के अनाज आवंटन में कटौती कर दी जाएगी. साथ ही 30 अप्रैल तक भी जिस राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवाई तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा.

बता दें कि, कई ऐसे लोग हैं जो फर्जी तरीके से राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं. जिससे सरकार को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. ऐसे में इसे रोकने के लिए ही सरकार ने राशन कार्ड ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में जिस भी कार्ड धारक ने 30 अप्रैल तक अपने राशन कार्ड की केवाईसी अपडेट नहीं करवाई तो उसका नाम राशन कार्ड लिस्ट से हटा दिया जाएगा.

Tags:ration card kycration card kyc kaise kareration card ekycration card kyc last dateration cardration card ma e kycration card ekyc last dateration card ekyc onlineration card ekyc kaise kareration card e kyc last dateration card aadhar linkration card kyc kaise kare mobile seration card mein aadhar kyc kaise karenration card ekyc status online checkration card online applyration card e-kyc kaise kareration card ekyc aadhaar linkration card aadhar ekyc complete kaise karenration card apply kaise karen

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.