✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बहरागोड़ा में मिला खतरनाक बम होगा डिफ्यूज, रक्षा मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 6:07:54 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): के बहरागोड़ा प्रखंड में एक बार फिर बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक सिलेंडरनुमा बम देखा, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई.

सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी. एहतियातन आसपास के लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है. बरामद विस्फोटक को फिलहाल नदी किनारे सुरक्षित स्थान पर पुलिस की निगरानी में रखा गया है.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा की बहरागोड़ा (जमशेदपुर) क्षेत्र में एक बार फिर शक्तिशाली बम मिला है. उन्होंने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर स्थिति की समीक्षा की और निर्देश जारी किए. बता दें कि बम निष्क्रिय (डिफ्यूज) करने के लिए विशेषज्ञ टीम आज ही उक्त स्थल पर पहुंच रही है.

प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सघन जांच के निर्देश दिए हैं, गौरतलब है कि इससे पहले भी मार्च महीने में इसी इलाके में दो बार बम बरामद हो चुके हैं, जिन्हें सेना और पुलिस की निगरानी में सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया था. लगातार मिल रहे इन विस्फोटकों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

Tags:Baharagora bomb foundBomb defused Baharagora todayWorld War 2 bombSwarnarekha river bomb discoveryBomb squad operationEast Singhbhum policeRural area bomb discoverybomb discoveryBaharagoraUnion Minister of State for Defence Sanjay Sethminister Sanjay Seth

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.