✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपरधियों का शातिराना अंदाज: बोकारो में लूट की कोशिश के बाद गुजरात -कर्नाटक में बन गए थे मजदूर

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 9, 2026, 12:48:00 PM

TNP DESK- बोकारो पुलिस ने तनिष्क शोरूम को लूटने की कोशिश करने के मामले में दो आरोपियों  को बाहर से पकड़ के  बोकारो लाई है.  जनवरी महीने में तनिष्क शोरूम में लूट की कोशिश हुई थी.  पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.  फिलहाल जो गिरफ्तारी हुई है, वह गुजरात और कर्नाटक से की गई  है.  आरोपी शुभम कुमार को गुजरात के सूरत से और पंकज कुमार को कर्नाटक के बेंगलुरु से पकड़ा गया है.  दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो लाकर तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास मामले में पूछताछ की  गई.  

आरोपियों की निशानदेही पर हथियार, गोली ,बाइक बरामद 

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो पिस्टल, चार जिंदा .गोली , एक बाइक  बरामद की है.  दोनों शातिर अपराधी बताए जाते है.  पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय शुभम कुमार और 26 वर्षीय पंकज कुमार स्थाई रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं.  बिहार के कई थानों में उनके खिलाफ मामले भी दर्ज हैं.  वह अपनी पहचान छुपाने के लिए सूरत और कर्नाटक में मजदूरी कर रहे थे.  दरअसल, इस घटना को बोकारो पुलिस ने गंभीरता से लिया था और लगातार अपराधियों को ट्रैक कर रही थी.  इसी क्रम में पता चला कि दो आरोपी दो जगह पर छिपकर रह रहे हैं.  इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई.  दरअसल, दो आरोपी प्रिंस कुमार व शमशाद को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी हैं. 

बोकारो पुलिस एसआईटी  का गठन कर लगातार जांच -पड़ताल कर रही है
 
बोकारो पुलिस इसके लिए एसआईटी  का गठन कर लगातार जांच पड़ताल कर रही है.  दरअसल, अपराधी  घटना को अंजाम देने के बाद अथवा प्रयास के बाद पुलिस के डर  से अपना लोकल ठिकाना बदलकर बाहर के प्रदेशों में चले जाते हैं और तब तक वहां  इंतजार करते हैं ,जब तक की पुलिस का एक्शन ढीला ना पड़ जाए. इसके पहले भी धनबाद की झरिया में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज  हत्या हुई थी.  यह हत्या बिहार के छपरा के रहने वाले युवक की हुई थी.  इस मामले में भी धनबाद पुलिस ने बाहर के प्रदेशों से आरोपियों को गिरफ्तार कर धनबाद लाई थी. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadBokaroCriminalsBokaro newsJharkhand policerobbery in BokaroBokaro robbery case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.