✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबा मंदिर में बढ़ रही है विदेशी श्रद्धालुओं की भीड़, विदेशी मुद्राओं में हो रहा इजाफा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:43:17 AM

देवघर(DEOGHAR):इस वर्ष देवघर के बाबा मंदिर में विदेशी मुद्राओं में इजाफा हो रहा है. कभी बाबा मंदिर में अमेरिकी डॉलर, नेपाली रुपए दान स्वरूप प्राप्त हो रहे हैं. अब भूटानी मुद्रा और नाइजीरिया देश की मुद्रा नायरा भी दान स्वरूप प्राप्त हो रहा है. इन दिनों बाबा मंदिर में दान स्वरूप मिल रहे विदेशी मुद्राओं से साफ जाहिर होता है, कि देवघर का बाबा मंदिर पूरे विश्व में विख्यात है.

बाबा मंदिर में बढ़ रही है विदेशी श्रद्धालुओं की भीड़

श्रावणी मेले से पहले आज 2 जून को बाबा मंदिर के सभी 19 दान पेटीओं को खोला गया. जिससे 6 लाख 58 हजार 925 रुपये निकले. इससे पहले 15 जून को दान पत्र को खोला गया था. पिछले 15 दिनों में ये मंदिर की आय है. मंदिर प्रशासक जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर आज खोले गए, दान पत्र को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष दान पत्र में निकाल कर गिनती की गई.

विदेशी मुद्राओं में हो रहा इजाफा

जिसमें 6 लाख 58 हजार 925  भारतीय मुद्रा के अलावा 855 नेपाली रूपया,200 नाइजीरिया की मुद्रा नायरा और 5 भूटानी मुद्रा मंदिर कोष में दान की गई है. मंदिर की व्यवस्था से प्रभावित होकर इन दिनों विदेशी श्रद्धालुओं का बड़े पैमाने पर आगमन हो रहा है. उम्मीद की जा रही है कि श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु पूजा अर्चना बैजनाथ की कर सकते हैं

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:jharkhanddeogharbaba mandirforeign currencyBaba templeforeign currenciesincreasingforeign devoteesThe crowd of foreign devotees is increasing in Baba templeforeign currencies are increasing

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.