✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हथियार लेकर खतरनाक जुल्म को अंजाम देने की योजना बना रहे थे बदमाश, तभी पहुंच गई जमशेदपुर पुलिस, पढ़े आगे क्या हुआ 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:58:35 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर की मानगो पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहा पुलिस ने एनएच 33 के एक निजी होटल से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.जिनके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, गोलियां और एक चापड़ बरामद किया गया है.

पढ़े मामले पर एसएसपी पीयूष पांडे ने क्या कहा 

 एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी एनएच के एक होटल मे बैठ कर किसी बड़े घटना को अंजाम देने की चर्चा कर रहे है, जिसके बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी भोला प्रसाद और थाना प्रभारी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने उक्त होटल मे छापेमारी कर तीनों को पकड़ा. जिसके बाद इनके पास से हथियार बरामद किया गया.

पढ़े बदमाशों ने पूछताछ में क्या खुलासा किया

पूछताछ मे इन तीनों ने स्वीकार किया कि इन लोगों का सरायकेला जिला के कपाली ओपी अंतर्गत कुछ लोगों के साथ इन तीनों की मारपीट हुई थी, उस मामले मे ये तीनों एनएच के होटल मे बैठ कर उन लोगों के साथ बदला लेने का प्लान बना रहे थे, पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Crime news JamshedpurCrime newsJamshedpur policeTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.