✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हथियार के बल पऱ पहले कर्मियों को बनाया बंधक फिर पावर सब स्टेशन में लगे बैटरी सहित नकदी ले उड़े अपराधी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:40:07 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के प्रतापपुर बिजली पावर सबस्टेशन में अपराधियों ने लुटपाट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने पहले पावर सब स्टेशन में कार्यरत दो रात्रि कर्मियों को निशाना बनाते हुए उनके साथ मारपीट की फिर उनकी एक दो पहिया वाहन व नगदी सहित सोने की अंगूठी लूट ली. इसके बाद उन्होंने बिजली सब स्टेशन में लगे 32 पीस बैटरी और एक एलसीडी को भी लूट लिया.

बताया जा रहा है कि निमियाघाट स्थित प्रतापपुर बिजली सब स्टेशन में मंगलवार की देर रात 12 से 13 की झुंड में आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. भुगतभोगी जुगल राम के अनुसार रात को वे टॉयलेट करने के लिए बाहर निकले थे. इसी दौरान 12 से 13 की संख्या में घात लगाए अपराधियों ने हथियार के बल पर जुगल राम को अपने कब्जे में ले लिया और पावर सब स्टेशन में घुसकर एक अन्य रात्रि कर्मी रोहित शर्मा को भी अपने कब्जे में लेते हुए उसके साथ खूब मारपीट की.

वहीं, बाहर में खड़े एक स्प्लेंडर दोपहिया वाहन और पावर सब स्टेशन में लगे 32 पीस बैटरी, एक एलसीडी, एक सोने की अंगूठी और लगभग 8000 रुपए नगदी ले कर अपराधी चलते बने. इसके बाद कर्मियों ने तुरंत निमियाघाट पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. अब देखना होगा कि इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजगिरीडीहगिरीडीह न्यूजप्रतापपुर बिजली पावर सबस्टेशनप्रतापपुर बिजली पावर सबस्टेशन में लूटलुटपाटअपराधीJharkhandJharkhand NewsJharkhand Crime NewsCrime NewsGiridihGiridih NewsPratappur Electricity Power SubstationRobbery in Pratappur Electricity Power SubstationLootingCriminalनिमियाघाटनिमियाघाट पुलिसNimiaghatNimiaghat Police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.