✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JSSC-CGL परीक्षा पर नहीं थम रहा विवाद! नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा, कहा- नौकरी बेचने में लगी है सरकार, युवाओं के साथ कर रही खिलवाड़

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:54:37 PM

रांची (RANCHI) : JSSC-CGL परीक्षा पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इसको लेकर  नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी हेमंत सरकार पर हमलावर हैं. सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि JSSC CGL की परीक्षा में बड़ा खेल हुआ है. सरकार राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. झारखंड हाईकोर्ट ने भी सरकार को ठग कहकर संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि CGL की परीक्षा का पेपर लीक हुआ. सरकार ने अचानक से तुगलकी फरमान जारी कर नेट बंद कर दिया.

पहले दिन 8 बजे से 01 बजे तक बंद किया गया, लेकिन दूसरे दिन रात के अंधेर में 2 बजे रात में बंद कर दिया. इन्हें ऐसा लगा की पेपर जिन लोगों को बेचा था वह शेयर करना शुरू कर दिया था. अपने काले कारनामो को छिपाने के लिए नेट बंद किया गया.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि JSSC-CGL की परीक्षा में गड़बड़ी से अब देश में बदनामी हो रही है. पहले सबूत देने की बात कही गयी, लेकिन बाद में जब सबूत दिया गया तो अब भागते दिख रहे है. अमर बाउरी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा. परीक्षा का आंसर की पहले से लिखवाया जा रहा था उसकी एक कॉपी 4 बजे सुबह ही मिल गयी थी. इस मामले में राजयपाल ने भी संज्ञान लिया है

परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा होने पर अब छात्रों को डराया जा रहा है, लेकिन सरकार सुन ले की अगर छात्रों को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेवार सरकार होगी. यह सरकार नौकरी बेचने में लगी है.

रिपोर्ट-समीर हुसैन

 

 

Tags:jssc cgl exam 2024jssc cgl examjssc cgl exam updatejssc cgl exam datejssc cgl reexamanswer key jssc cgl examjssc cgl exam answer keyjssc examjssc cgl re exam 2024jssc cgl exam:jssc cgl re exam updatejssc cgl today examjssc cgl 22 august examjssc cgl exam analysisjssc cgl exam paper leakcomputer ldc exam specialjssc cgl exam newsjssc cgl exam kab hogajssc cgl new exam datejssc cgl 21 september 2024 exam analysisamar bauriamar kumar bauriamar bauri on jssc pgt newsleader of opposition amar bauri pcnitish kumaramar baouripgt examamau bauribauricdpo exam preparationjharkhand me naukrijssc cgl exam notificationjharkhand pgt exam analysisexam in jharkhandjharkhand jssc examjpsc examjpsc exam date 2024 notificationjssc pgt exam analysisjharkhand ssc cgl examsbexam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.