✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जांच के बजाय चोर की चौकीदारी कर रहे प्रधानमंत्री,लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन पर आवाज़ उठाती रहेगी- अखिलेश प्रताप सिंह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:05:00 AM

रांची(RANCHI): राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद  कांग्रेस पूरी तरह आंदोलन करने को उतारू है. सड़क हो या सदन सभी जगह राहुल गांधी का मामला गूंज रहा है.कांग्रेस इसे लोकतंत्र की हत्या बता रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस केंद्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह रांची पहुंच कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र पर प्रहार हो रहा है.देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है.यह चीज देश की जनता देख रही है.जब से मोदी जी सत्ता में आये है तब से हर दिन किसी ना किसी तरह से लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं. केंद्र  सरकार के खिलाफ जो भी आवाज़ उठा रहा है. चाहे विपक्षी दल के हो या आम उनपर प्रहार किया जा रहा है.जो सरकार के खिलाफ बोल रहा है उसे पाकिस्तानी,खालिस्तानी आतंकवाद बता दिया जा रहा है. लोकतंत्र संवाद से मजबूत होता है ना कि तानाशाही से.

भर्ष्टाचार और इस देश की संपदा को लूट रहे है साथ ही लूटने वालों को संरक्षण दे रहे है.भर्ष्टाचार और अनिमितता के लिए राहुल गांधी ने सदन में सवाल उठाया था.राहुल ने पूछा था कि अडानी के खाते में पैसा कहां से आया,अडानी और PM की क्या रिश्ता है.लेकिन इस पर जांच ना करा कर केंद्र सरकार चोर की चौकीदारी करते हुए राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई. इस देश में नरेंद्र मोदी के मित्र क्या  संविधान से बड़ा है. जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई तो अडानी और भाजपा के लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया कि यह देश पर हमला है. कांग्रेस उनसे पूछना चाहती है कि चोर और लूटेरों का देश कब से हो गया. यह देश 140 करोड़ देश वासियों के है.

चैनल डिबेट में अडानी को डिफेंड करने के लिए भाजपा के प्रवक्ता बैठते है.आखिर ऐसा क्या है कि अडानी को बचाने के लिए पूरी केंद्र सरकार लगी हुई है.कांग्रेस सड़क से सदन तक सवाल उठाती रहेगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज़ सदन में बंद करा सकते है. लेकिन लोगों के दिल में राहुल गांधी है. वहां से कैसे दूर करोगे. राहुल गांधी देश के युवाओं की उम्मीद है. देश में कोई आवाज़ उठाता है तो उनपर केंद्रीय एजेंसी लगा दी जाती है. जो भी सरकार पर सवाल उठाता है उनपर भाजपा की साथी एजेंसी तुरंत कार्रवाई करने के लिए लग जाती है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि आखिर अडानी के साथ कितनी बार मोदी विदेश यात्रा पर गए थे इसका जवाब सदन में मोदी जी नहीं दे सके है. उन्होंने कहा कि राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह करने जा रहे थे लेकिन वहां भी धारा 144 लगा कर पुलिस के बल रोकने की कोशिश की जा रही है.यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है.कोई अपना विरोध देश में दर्ज नहीं करा सकता है.देश का लोकतंत्र कराह रहा है.लेकिन कांग्रेस इसे बचाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करते दिखेंगी. 

 रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:jharkhandranchicongress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.