✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिंदरी बवाल में घायल भौरा थाना प्रभारी की हालत अब भी गंभीर, एयरलिफ्ट से हो सकता है खतरा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:51:54 AM

धनबाद (DHANBAD): सिंदरी बवाल में घायल भौरा के थाना प्रभारी हिमांशु कुमार की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज अभी दुर्गापुर मिशन अस्पताल में चल रहा है. सोमवार को उनकी स्थिति में कुछ सुधार नजर आ रहा था, जिससे  डॉक्टरों को एक नई उम्मीद जगी, लेकिन फिर मंगलवार को हिमांशु कुमार की तबीयत बिगड़ गई. अभी फिलहाल स्थिति यह है कि डॉक्टर उन्हें एयरलिफ्ट कर कहीं और बड़े सेंटर में ले जाने की सलाह नहीं दे रहे हैं. उनका कहना है कि अभी मरीज की हालत ऐसी नहीं है कि उन्हें एयरलिफ्ट किया जा सके. 

25 अगस्त को हमले में हो गए थे घायल 

आपको बता दें कि सिंदरी बवाल के दिन उन्हें गंभीर चोट लगी थी. उस समय वह हेलमेट पहने हुए थे बावजूद उनके कनपटी में गंभीर चोट से एक हड्डी टूट गई है और खून जमा हो गया. पहले उन्हें धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया ,उसके बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया गया. आपको बता दे  कि सिंह मेंशन के करीबी  लक्की सिंह और फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री संतोष चौधरी के बीच चल रहे विवाद में 25 अगस्त की दोपहर एक बार फिर जमकर बवाल हुआ. दो दिन पहले 22 अगस्त को हुई मारपीट की घटना के विरोध में बलियापुर के बड़दाहा के सैकड़ों ग्रामीणों ने 25 अगस्त की दोपहर करीब ढाई बजे जुलूस निकाला. जुलूस जैसे ही शहरपुरा स्थित लक्की सिंह के कार्यालय के पास पहुंचा, उसमें शामिल ग्रामीणों ने कार्यालय पर हमला बोल दिया. जमकर तोड़फोड़ व पथराव भी किया. हमले में भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.