रांची(RANCHI): झारखंड की राजधानी में एटीएम में पैसे डालने वाले लोग दो करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए हैं. इस मामले को लेकर SIS और CMS कंपनी के अधिकारी एक्शन में आए हैं. कर्मी के आवास पर संपर्क किया जा रहा है. पुलिस से भी मामला शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई एफआईआर नहीं हुआ. मगर जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में दर्ज कराने को लेकर कंपनी तैयारी कर रही है.
बता दें कि एसबीआई के एटीएम में SIS और CMS द्वारा पैसा डाला जाता है. यह स्वतंत्र तरीके से काम करती है. इन पर बैंक का कोई नियंत्रण नहीं होता है. इनके ऊपर एसबीआई के एटीएम में पैसा भरना होता है. इस वजह से एसबीआई के कई एटीएम में दो दिनों से पैसा नहीं निकल रहा है. ग्राहक परेशान हैं. मालूम हो कि रांची के एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी सीएमएस का कर्मचारी दो करोड़ रुपए लेकर चंपत हो गया है. इस बारे में जब जानकारी संबंधित लोगों को मिली तो उनके होश उड़ गए. नतीजतन आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.
