☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का लिपिक बीस हजार घूस लेते चढ़ा निगरानी ब्यूरो के हत्थे

गिरिडीह शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का लिपिक बीस हजार घूस लेते चढ़ा निगरानी ब्यूरो के हत्थे

धनबाद(DHANBAD): धनबाद निगरानी ब्यूरो ने शुक्रवार को फिर एक धमाकेदार कार्रवाई की. गिरिडीह शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत लिपिक मिथिलेश कुमार गौतम को₹20000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी सेवानिवृत शिक्षक अजय कुमार सिंह की शिकायत पर की गई है. सेवानिवृत शिक्षक की शिकायत थी कि उन्हें अंतिम वेतन लेने का प्रमाण पत्र देने के एवज में परेशान किया जा रहा था. बाद में ₹20000 की मांग की गई. इसकी शिकायत उन्होंने निगरानी ब्यूरो से की. उसके बाद निगरानी ब्यूरो ने इसकी जांच पड़ताल की और आज घात लगाकर लिपिक मिथिलेश कुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद लिपिक को धनबाद एसीबी कार्यालय में लाया गया है. जांच पड़ताल चल रही है. निगरानी डीएसपी के अनुसार जांच पड़ताल में जो भी बातें सामने आएगी, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो 

Published at:13 Oct 2023 10:01 PM (IST)
Tags:Jharkhand newsDhanbadbribe of twenty thousand rupeesGiridih Education Superintendent
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.