✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ब्रेक के बाद बजने लगी शहनाई लेकिन लग्न कम होने से हो रही परेशानी, जानिए पूरा विवरण

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:33:00 PM

धनबाद(DHANBAD): ब्रेक के बाद शनिवार से शादी विवाह शुरू हो गया है. मिथिला और बांग्ला पंचांग के अनुसार 19 नवंबर से ही शादी विवाह का लग्न शुरू हो गया है. काशी पंचांग के अनुसार 23 नवंबर से बारात की शुरुआत होगी. इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में शादी विवाह के महज 12 मुहूर्त है. जबकि अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में कुल 17 मुहूर्त है. इधर, लग्न की तिथि कम होने से विवाह भवन और हॉल की बुकिंग के लिए कोयलांचल में मारामारी है.  डेकोरेटर एसोसिएशन के प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि विवाह भवन, हॉल, डेकोरेटर, फुल वाले, कैटरिंग, डीजे जैसे चीजों की बुकिंग के लिए भी लोगों को परेशानी हो रही है. 25, 27 और 2 दिसंबर को जबरदस्त लग्न है.

एक-एक डेकोरेटर के पास चार से पांच बुकिंग

एक-एक डेकोरेटर के पास चार से पांच बुकिंग है. अभी जो बुकिंग चल रही है वह जनवरी और फरवरी के लिए की जा रही है. प्रदीप सिंह के अनुसार अभी तक की बुकिंग से यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वर्ष पूरे जिले में 8 से 10 हज़ार शादियां और इवेंट हो सकते हैं. काशी पंचांग में लग्न की तिथि 21, 23, 24, 25, 27 नवंबर एवं 2,7, 8, 9 एवं 14 दिसंबर है. इसी तरह बांग्ला पंचांग में लग्न 19, 20, 21, 24, 25, 27 नवंबर एवं 2, 7, 8, 9 एवं 14 दिसंबर है. मिथिला पंचांग को मानने वालों के लिए 19, 20, 21, 24, 25 नवंबर एवं 4, 5, 7, 9 एवं 14 दिसंबर लग्न की तिथि होगी.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद  

Tags:dhanbaddhanbad newsjharkhand newsvivah muhurat

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.