रांची(RANCHI): रांची पुलिस के ENCOUNTER के खिलाफ रोड रेज के आरोपी ने हाई कोर्ट का रुख किया है. झारखंड हाई कोर्ट में क्रीमनल रीट याचिका दायर की गई है. जिसमें कोर्ट की निगरानी में SIT गठित कर स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.
बता दे कि बीते 12 फरवरी को रांची के कचहरी चौक के पास से शुरू हुए विवाद में कई लोगों को रौंदने की बात सामने आई. पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस टीम पहुंची तो कार सवार युवकों ने चार बार पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की थी. जिसके बाद पुलिस ने माँडर में आत्म रक्षा में 9 राउंड गोली चलाई थी. जिसमें एक गोली इश्तियाक नामक व्यक्ति को जा लगी.
इश्तियाक गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर था. पुलिस के मुताबिक इश्तियाक ही गाड़ी चला रहा था. जब गोली लगी उसके बाद गाड़ी रोक कर नीचे उतरा था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था.
लेकिन अब मामला कोर्ट पहुंच गया और आरोपी के भाई ने हाई कोर्ट का रुख करते हुए. इस एन्कांउटर को फर्जी बताया है. पुलिस की गोली से घायल इश्तियाक के भाई इरशाद अंसारी ने हाईकोर्ट को क्रीमनल रिट याचिका दाखिल की है.
