✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला में नहीं थम रहा पशु तस्करी का मामला! पशुओं से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दर्जनों पशुओं ने तोड़ा दम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:36:10 AM

गुमला(GUMLA):गुमला जिले में आज सुबह एक दर्दनाक घटना हुई. जहां पशुओं से भरा एक डबल डेकर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के पास पलट गया. जिसमें दर्जनों पशुओं की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पालकोट थाना पुलिस पूरे दल बल के साथ पहुंची, और मामले की छानबीन में जुट गई है.

ये पूरा मामला पशुओं की तस्करी से जुड़ा हुआ है

आपको बताये कि ये पूरा मामला पशुओं की तस्करी से जुड़ा हुआ है. प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद भी इलाके से लगातार पशुओं की तस्करी हो रही है, जिसके कई उदाहरण सामने देखने को मिलते है. आज जो हादसा हुआ है वह निश्चित रूप से काफी दर्दनाक था, क्योंकि जैसे ही वाहन पलटा कई पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कई पशु अभी भी दबे हुए हैं. पूरे मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, और प्रशासन से पशुओं की तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है.

पशुओं को तस्करी कर दूसरे राज्यों में बेचने का मामला भी कई बार सामने आया है

आपको बताये कि यहां से पशुओं को तस्करी करके दूसरे राज्यों में ले जाकर उन्हें काट कर बेचने का मामला भी कई बार सामने आया है, बावजूद इसके राज्य सरकार की ओर से इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जो निश्चित रूप से काफी चिंता का विषय है. वहीं इस पूरे मामले पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

रिपोर्ट-सुशील कुमार

Tags:animal smugglinganimal smuggling gumlaanimal smuggling jharkhandanimal smuggling news guumlaanimal smuggling news jharkhandanimal smuggling newsanimal smuggling news todaydozens of animals diedaccident in gumlaaccidentaccident news gumlaaccident in jharkhandgumla newsgumla news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.