✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक ढुल्लू महतो पर हुआ मुकदमा, बाघमारा की राजनीति ने पकड़ी टेड़ी राह,जानिए क्या है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:41:47 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में कोयले की राजनीति फिर एक बार टेड़ी राह पकड़ ली है. टकराव बढ़ता जा रहा है. टकराव में राजनीतिक पार्टी के नेता अपने समर्थकों के साथ उतर गए हैं. एक तरफ भाजपा विधायक ढुल्लू महतो हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो खड़े हैं. बांसजोड़ा फायरिंग के मामले में विधायक ढुल्लू महतो सहित 12 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केंदुआ डीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मुकदमा फायरिंग में घायल मुकेश तूरी के मामा के बयान पर दर्ज हुआ है. इधर ,जलेश्वर महतो ने कहा है कि मुकदमा होने के बाद पुलिस विधायक ढुल्लू महतो को गिरफ्तार करें नहीं तो वह सड़क पर उतरेंगे. वहीं, दूसरी ओर 4 दिन पहले विधायक ढुल्लू महतो ने धनबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि पुलिस निष्पक्ष काम नहीं कर रही है. पुलिस अगर निष्पक्ष काम नहीं करेगी तो भाजपा के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे. गलती चाहे जिसकी भी हो लेकिन बुधवार को फायरिंग के बाद कतरास, बाघमारा की राजनीति टेड़ी राह पकड़ ली है. 15 दिनों के भीतर चार जगह कोयला को लेकर झड़पें हुई. कई लोग घायल हुए. यह पुलिस के लिए भी चुनौती है. गोली से घायल मुकेश तूरी की हालत गंभीर बनी हुई है. बुधवार को बांसजोड़ा में जो  कथित शूटर पकड़ आए थे. उन्होंने जेल जाने से पहले कहा है कि वह ढुल्लू महतो को जानते तक नहीं हैं और ना ही सुपारी लेकर जान मारने आए थे.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.