✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बीच सड़क पलटी सवारी गाड़ी, 6 लोग घायल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:07:19 PM

दुमका(DUMKA):  दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के अमला चातर गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में 6 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम सुख लाल मरांडी है जो देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. घटना के बाद ऑटो चालक राजेश यादव फरार हो गया. जानकारी के अनुसार ऑटो से सभी लोग पूजा अर्चना के लिए चूटोनाथ आए थे. पूजा कर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ऑटो की तेज रफ्तार के कारण यह घटना घटी. घायल भी कह रहे हैं कि चालक ने शराब का सेवन किया था.

ये कैसी कैसी प्रथा
बता दें की कि चूटोनाथ मंदिर एक ऐसा मंदिर है जहां बलि दी जाती है और साथ ही प्रसाद के रूप में शराब चढ़ता है. मन्नतें पूरी होने पर दुमका ही नहीं सीमावर्ती बिहार, पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालु यहां आते हैं और बलि देते हैं. मान्यता है कि यहां पढ़ने वाला बली उसी परिसर में प्रसाद के रूप में खाकर समाप्त किया जाता है. उसे आप घर नहीं ले जा सकते हैं.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.