✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शराबी पति की हैवानियत का खौफनाक अंत, पत्नी ने ही नशेड़ी पति की टांगी से काटकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:39:52 AM

गुमला (GUMLA): गुमला जिले के चौली नवाटोली में 14 दिसंबर को हुए रमेश साहू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है. हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने ही की थी. गुमला पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक रमेश साहू शराब पीने का आदी था. वह न सिर्फ खुद अत्यधिक शराब का सेवन करता था, बल्कि अपने बच्चों को भी शराब पिलाता था. शराब की लत के कारण वह अक्सर घर का सामान बेच देता था और उसी पैसे से शराब खरीदता था, जिससे परिवार की स्थिति बेहद खराब हो गई थी.

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन रमेश साहू ने घर से दो बोरा धान बेच दिया और उसी पैसे से शराब लाया. इसके बाद वह अपने बेटे के साथ बैठकर शराब पी रहा था. कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी घर लौटी, तो इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर रमेश साहू आपा खो बैठा और टांगी उठाकर पत्नी पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा.

जान बचाने के लिए पत्नी किसी तरह वहां से भाग निकली. इसके बाद रमेश साहू पास ही एक पुआल के ढेर के पास जाकर सो गया. कुछ समय बाद जब पत्नी को लगा कि रमेश गहरी नींद में है, तो उसने मौका पाकर टांगी से हमला कर दिया, जिससे रमेश साहू की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई. पूछताछ के दौरान पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी भी बरामद कर ली है.

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि यह मामला घरेलू हिंसा, शराब की लत और पारिवारिक तनाव का गंभीर उदाहरण है. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. घटना के बाद से गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है.है.

रिपोर्ट : सुशील सिंह

Tags:gumlagumla latest newsgumla newsbig newsviral newsmurdermurder newsmurder latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.