☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: पत्नी का मक़बरा बनवा रहे अमृत का श'व सड़क किनारे मिला, जानिये पूरा मामला

DHANBAD: पत्नी का मक़बरा बनवा रहे अमृत का श'व सड़क किनारे मिला, जानिये पूरा मामला

धनबाद (DHANBAD): पाथर डीह के चासनाला साउथ कॉलोनी, इंदिरा चौक के समीप बुधवार को शव मिला.  जिसकी शिनाख्त पांडे बस्ती निवासी अमृत मुंडा के रूप में हुई है.  मृतक 4 दिन पूर्व ही कोलकाता से आया था और अपनी पत्नी की कब्र पर मकबरा बनवा रहा था.  कोलकाता में वह दिहाड़ी मजदूर का काम करता था.  यहां आने के बाद वह अपनी बहू से कहा कि उसे पत्नी की  कब्र पर मकबरा  बनवाना है, लेकिन बहू ने बाद में बनवाने की बात कही.  लेकिन अमृत की जिद  के आगे उसे झुकना पड़ा और उसकी बहू ने उसे ₹2500  दिए, इसके बाद वह अपनी पत्नी की कब्र के पास मकबरा बनवाने लगा. 

यह काम 2 दिनों से चल रहा था.  इस काम में उसका बेटा कैलाश मुंडा और एक पड़ोसी साथ दे रहे थे.  स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार की सुबह उसे ठीक- ठाक देखा गया था और वह मोती नगर की ओर से आ रहा था.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसे प्यास लगी तो वह पानी पिया और सड़क के किनारे बैठ गया, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.  कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अमृत शराब बहुत अधिक पीता था.  पाथर डीह  थाना प्रभारी अभय कुमार के अनुसार शव  की पहचान पाथर डीह  पांडे बस्ती निवासी अमृत मुंडा के रूप में हुई है.  परिजनों ने शव  की शिनाख्त की है.  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकता है. 

Published at:27 Jul 2022 02:05 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.