✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में रेलवे लाइन से युवक का शव बरामद, कोई परिचय पत्र नहीं मिलने से शिनाख्त में परेशानी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:44:12 PM

टीएनपी डेस्क: पलामू में रेलवे लाइन से युवक का शव बरामद हुआ है. उसके पास से मात्र एक ट्रेन का टिकट मिला है. साथ ही किसी तरह के परिचय पत्र नहीं मिलने से शिनाख्त में परेशानी आ रही है. आपको बता दें कि शनिवार की सुबह उंटारी रोड व सतबहिनी स्टेशन के बीच स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन किनारे पर एक युवक का शव देखा. इसकी जानकारी स्थानीय स्टेशन और पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी की मदद से शव को रेललाइन से हटाया गया. इस दौरान मृतक के पास से गढ़वा रोड से डेहरी ऑन सोन का एक टिकट मिला है. उसके पास से किसी तरह का परिचय पत्र नहीं मिलने से शिनाख्त में परेशानी आ रही है. जीआरपी की ओर से आशंका जतायी गई है कि ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है.

मालूम हो कि एक दिन पहले इसी लाइन पर एक ट्रेकमैन की कटकर मौत हो गई थी. साथ ही एक यात्री भी ट्रेन से गिर गया था. इससे उसकी भी जान चली गई थी. दो दिनों में तीन लोगों की इस रेलमार्ग पर मौत के बाद स्थानीय लोगों के अलावा रेलकर्मियों ने चिंता जाहिर की है.

रिपोर्ट: ओम प्रकाश 

 

Tags:Jharkhand newsPalamu newsrailway line in palamuThe body of a youth was found near the railway line in PalamuCrime newsPalamu police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.