☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जंगल मे पेड़ से लटका मिला 27 वर्षीय युवक का शव, जानिये क्या है मामला

जंगल मे पेड़ से लटका मिला 27 वर्षीय युवक का शव, जानिये क्या है मामला

रांची(RANCHI): चार दिन से लापता मांडर निवासी आलम अंसारी का शव ओरमांझी थाना क्षेत्र के आनंदी जंगल से पुलिस ने बरामद किया. मृतक युवक रांची में एक गैराज में काम करता था. आखिर वह यहां कैसे पहुंचा यह तो जांच में ही पता चल पाएगा. मृतक के परिजनों ने बताया कि सात सितंबर को बगैर बताए बाइक लेकर घर से निकला था, उसके बाद नहीं लौटा.

परिजनों ने आठ सितंबर को मांडर थाना में उसके लापता होने का सनहा दर्ज कराया था.  बताया जा रहा है कि नौ सितंबर को उसकी बाइक ओरमांझी थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में बरामद की गई थी. पुलिस ने ओरमांझी थाना क्षेत्र में स्थित टोंगरी में पेड़ से लटका एक शव बरामद किया.जिसकी पहचान आलम अंसारी के रूप में की गई.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है.  पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनो बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Published at: 11 Sep 2022 07:37 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.