✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, 4 माह पहले हुआ था प्रेम विवाह, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 4:23:47 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवती ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, पुलिस इसका पता लगा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह दुर्घटना का शिकार तो नहीं हुई. घटना सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह की है. गुरूवार को स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवती का शव देखा तो सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवती की पहचान सरायकेला के दूधी गांव निवासी बेबी सोरेन (19) के रूप में हुई है. सूचना पर उसकी मां चंपा सोरेन समेत अन्य परिजन शहर पहुंचे. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए. 

4 माह पहले हुई थी शादी
बेबी ने 4 महिनें पहले शादी की थी. चाइबासा के एक युवक के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था. शादी के बाद वह अपने मायके आई थी. कुछ दिनों पहले वह जमशेदपुर आईं थी. पॉलिस युवती की मोबाइल की जांच कर रही है. सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला है. वह यहां कैसे पहुंची इसका पता लगाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. 

दोस्त ने की पहचान
बेबी कुछ दिनों से करनडीह में अपनी एक दोस्त निकिता के साथ रह रही थी. वह रोज सुबह कहीं चली जाती थी. गुरुवार की सुबह भी वह दोस्त के घर से निकली थी, लेकिन थोड़ी देर बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला. उसकी दोस्त ने ही मौके पर पहुंच शव की पहचान की. इसके बाद घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दी गई. 

Tags:Railway trackJamshedpur incidentJamshedpurJamshedpur newsJharkhand newsJamshedpur crime newsSundar Nagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.