✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा के एक लॉज में मिली युवक की लाश, मची सनसनी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:05:37 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : बड़ी खबर लोहरदगा से सामने आ रही है. जहां एक लॉज में युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र के न्यू रोड स्थित एक लॉज में एक युवक 24 घंटे से रुका था. मंगलवार की सुबह जब युवक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया. दरवाजा खुलते ही युवक कमरे में मृत पाया गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान लोहरदगा शहरी क्षेत्र के राणा चौक धोबी मोहल्ला रोड निवासी राम प्रसाद गुप्ता के पुत्र राजीव कुमार गुप्ता (40 वर्ष) के रूप में हुई है.

पुलिस पूछताछ में पता चला कि वहां ठहरे युवक की एंट्री लॉज के रजिस्टर में दर्ज नहीं है. युवक लॉज के स्टाफ का परिचित था, इसलिए उसकी एंट्री नहीं की गई थी. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है, फिर भी पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है.

 

Tags:lohardaga newsbihar newsjharkhand newslohardaga news todaylohardaga hindi newslohardagalohardaga latest newsjharkhand lohardaga newslohardaga news updateslohardaga news in hindihindi newslohardaga news livejharkhand news livelohardaga jharkhandlohardaga crimelatest newsjharkhand bihar news livebody of a young manThe body of a young man was found in a lodge in Lohardagacausing a sensation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.