✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: फंदे से झूलता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 9, 2026, 2:15:56 PM

रांची(RANCHI): धुर्वा इलाके में एक युवक का शव फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया है. घटना स्मार्ट सिटी क्षेत्र स्थित एचईसी के बाइक शेड की बताई जा रही है, स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. वही मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह एक आर्मी का जवान था. और  कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी.

घटनास्थल से एक बाइक और पानी की बोतल भी मिली है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस इन सभी चीजों को जांच के दायरे में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है. कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.

 

 

Tags:dead bodybodyyoung manpoliceinvestigatingmurdersuicidemurder or suicideranchiranchipoliceinvestigation ongoinginvestigationarmy soldierarmysoldier

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.