✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से लड़कर तीन दिन से था लापता

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 22, 2026, 6:27:34 PM

गुमला (GUMLA): जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र स्थित छोटांगपाठ जंगल में 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान छोटांगपाठ गांव निवासी फूलदेव असुर के रूप में की गई है. वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था.

परिजनों ने बताया कि गुरुवार को पत्नी के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था. इसके बाद वह घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा. परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया. गांव के लोग भी तलाश में सहयोग कर रहे थे.

शनिवार दोपहर जंगल में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने एक जामुन के पेड़ से गमछे के सहारे लटका शव देखा. पास जाकर पहचान करने पर शव फूलदेव असुर का निकला. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत परिवार और गुरदरी थाना पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया. सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

बताया जा रहा है कि मृतक की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का एक बेटा है. घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है.

Tags:gumlagumla newsgumla latest newssuicidegumla suicideman found hanging from a tree in the forestlatest newsnews updategumla murder news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.