✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में विवाहिता का शव कुआं से बरामद, ससुराल वाले पर लगा हत्या का आरोप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:15:33 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर के सारठ थाना क्षेत्र के घीयाबाद टोला स्थित एक कुआं से विवाहिता का शव बरामद किया गया है. मृतिका स्थानीय निवासी 27 वर्षीया रूबी देवी है. इनका शव घर के समीप स्थित एक सिंचाई कुआं से बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है. पुलिस को लोगों ने सूचना दी तो घटनास्थल पर पहुँच शव को कब्जा में कर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को जब मिली तो आनन फानन में सभी कोई घटना स्थल पर पहुँचे. परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों जिसमे पति सहित अन्य पर हत्या कर शव को कुआं में फेकने का आरोप लगाया जा रहा है. वही दूसरी तरफ सारठ थाना की पुलिस हत्या,आत्महत्या या अन्य कोई जो भी वजह हो सकती है सभी पहलू पर जाँच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsCrime newsdead body of married woman foundMurder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.