✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, सरपता जंगल बना ‘मौत का राज

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 12:04:55 PM

देवघर (DEOGHAR) : झारखंड के देवघर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला ये घटना बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपता जंगल की बताई जा रही है. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही बुढ़ई थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का.

प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों एक-दूसरे को जानते थे हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस दोनों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है.

रहस्यमयी घटना से पूरे इलाके मे दहशत का माहौल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल इस रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.

Tags:Deoghar double death mysteryCouple found hanging in Deoghar jungleDeoghar Sarapata forest incidentJharkhand crime news todayDeoghar police investigation caseLove affair suspected death JharkhandSarapata jungle death caseDeoghar latest crime newsJharkhand breaking news Deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.