✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धड़ल्ले से चल रहा है अभ्रक का काला खेल, कागजों पर खदाने बंद, लेकिन जमीनी हकीकत है कुछ अलग  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:30:13 PM

कोडरमा(KODERMA):झारखंड का कोडरमा जिला अभ्रक नगरी के नाम से विश्व पटल पर प्रसिद्ध हैं. वर्तमान समय में कागजों पर अभ्रक की खदाने बंद है लेकिन जमीनी तौर पर कई खदाने अवैध तरीके से चालू हैं. तभी तो जिला में चोरी छिपे कई माईका फ्लैश की फैक्ट्रियां धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं.

धड़ल्ले से संचालित हो रही है माईका फ्लैश की फैक्ट्रियां

अवैध अभ्रक खदानों में कार्यरत मजदूर बेरोजगारी की वजह से अपनी जान जोखिम में डालकर अभ्रक निकालते है. कुछ पैसे के लिए उस अभ्रख को अवैध खरीददारों के पास बेच देते है. तो वहीं अभ्रख का अवैध खरीददार फैक्ट्री के मालिक के पास उसे मोटी रकम पर बेचता है. जिसकी वजह से फैक्ट्री के मालिक करोड़ों का फायदा कमा रहे हैं. लेकिन अपनी मजदूरों को मेहनत के बाद भी कुछ खास फायदा नहीं मिलता है.

जमीनी तौर पर कई खदाने अवैध तरीके से चालू

आपको बता दें कि कोडरमा जिला के झुमरीतिलैया और डोमचांच में ज्यादातर माईका फ्लैश की फैक्ट्रिया संचालित है. जहां सड़को पर प्रशासन के सामने ही खुले आम जंगलो से अभ्रक का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. वाहनों के जरीये फैक्ट्रियों तक इसे भेजने का खेल अभ्रक माफिया कर रहे हैं. वहीं आपको बता दें कि काले कारनामे में जिला प्रशासन की कार्रवाई की भूमिका संदिग्ध है. कार्रवाई के नाम पर सिर्फ एक दो माईका फैक्ट्रियों को ही सील किया गया हैं.

Tags:The black game of mica is going on indiscriminatelymines are closed on paperbut the ground reality is differentblack game of micablack gamemicagoing on indiscriminatelymines are closedbut the ground realityground reality is differentjharkhandkodermakhadanmafai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.