✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में महिला डीलर को किसने पहनाया चप्पल , गोपीकांदर का ये मामला जान हर कोई हैरान  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:32:18 PM

दुमका(DUMKA): जब सब्र का बांध टूट जाता है तो इंसान किसी भी हद तक गुजर जाता है.  दुमका जिला के गोपीकांदर प्रखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.  4 महीने से राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने पीडीएस के डीलर सुमरी महारानी को चप्पल की माला पहनाया और फिर मधुबन गांव से दुर्गापुर तक पैदल लेकर गए.  जहाँ  गोबिंदपुर- साहिबगंज स्टेट हाइवे को करीब आधे घण्टे तक जाम रखा.  लाभुकों का आरोप है कि उन्हें पिछले चार माह से राशन नहीं दिया गया है.

लाभूक को सिर्फ पर्ची दिया जाता है

जब भी राशन लेने गए डीलर ने सिर्फ टाल मटोल किया.  ग्रामीण राजकुमार हांसदा, विकास राय, राजदीप मुर्मू, बीटी टुडू, राज हेम्ब्रम और प्यारी देवी ने बताया कि लाभुकों से अंगूठा लेकर पर्ची निकाल दिया जाता है.  किसी लाभुक के पास पांच तो किसी के पास चार पर्ची पड़ा हुआ है. लाभुकों को सिर्फ पर्ची ही दिया जाता है, चावल नहीं मिला.  सोमवार को भी लाभुकों का अंगूठा लेकर पर्ची निकाल रही थी तो लाभुकों ने पिछले माह का राशन देने का मांग किया.  इसपर सुमरी महारानी भड़क गई और लाभुकों को गाली-गलौज करने लगी, जिसके बाद लाभुक उग्र हो गये.

हर बार मिला आश्वासन

डीलर सुमरी महारानी द्वारा राशन वितरण में अनियमितता का यह कोई पहला मामला नहीं है.  इससे पूर्व भी सुमरी महारानी पर कम अनाज वितरण करने और अनाज नहीं देने का आरोप लग चुका लेकिन हर बार बीडीओ द्वारा मामले की जांच का आश्वासन ही दिया गया.  लाभुकों ने बताया कि रविवार को उसके घर पर चावल रखा हुआ था.  सोमवार को जब लाभुकों से अंगूठा ले रही थी तो चावल घर से गायब था.  पूछने पर बताया कि चावल नहीं आया है.  सुमरी महारानी ओडमो पंचायत के केतोपोका, तालखोडा, मधुबन और धोबाचापड़ गांव के लाभुकों को अनाज का वितरण करती है.  

 

छह किलोमीटर दूर पैदल पहुंचे लाभूक

उग्र लाभुकों ने सुमरी महारानी को मधुबन गांव से चप्पल का माला पहनाकर करीब छह किलोमीटर पैदल दुर्गापुर गांव लेकर पहुँचे.  हालांकि ग्रामीणों ने बीडीओ को इसकी सूचना पहले दिया गया था, लेकिन कोई पहल नहीं करने के कारण उग्र लाभुकों ने सुमरी महारानी को दुर्गापुर गाँव लेकर पहुँचे.  लाभुकों ने बांस और पत्थर के सहारे गोबिंदपुर- साहिबगंज स्टेट हाइवे को करीब आधे घण्टे तक जाम कर दिया.  लाभुक पदाधिकारी के मौके पर आने की मांग को लेकर अड़े रहे.  सूचना पर बीडीओ गौतम मोदी और थाना प्रभारी रंजीत जामस्थल पहुंचकर मामले को शांत कराया और जाम समाप्त कराया.  बीडीओ गौतम मोदी ने कहा कि  मंगलवार को मधुबन गांव जाकर लाभुकों के बीच अनाज का वितरण करवाया जाएगा.  मामले की जांच की जाएगी.

रिपोर्ट: पंचम झा  

Tags:dumka newsdumkadumka casedumka news todaydumka crime newsdumka latest newsdumka rape newsaccused in dumka spanish womandumka policedumka spanish womandumka gang rapedumka ka newsdumka rapedumka live newsankita dumkadumka police on spanish womandumka news ankitadumka rape casedumka news spanishdumka news updatesjharkhand dumkaankita dumka casedumka murder casedumka crime storydumka news live today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.