✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सैलानियों को लुभा रही है बाबानगरी की खूबसूरती! भारी संख्या में पहुंच रहे हैं पर्यटक, पिकनिक के लिए नंदन पहाड़ लोगों की पहली पसंद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:51:55 PM

देवघर(DEOGHAR):दिसंबर और जनवरी माह में बड़ी संख्या में पर्यटक देवघर के पर्यटन स्थलों का आनंद उठाने यहां पहुंचते हैं. खास कर नव वर्ष के अवसर पर यहां के पर्यटन स्थल इन सैलानियों से भरे रहते हैं. ऐसे में इनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा भी पूरी व्यवस्था की जाती है.

हर तरह के मनोरंजन का साधन नंदन पहाड़ पार्क में मौजूद

देवघर की पहचान एक विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल के साथ रमणीक और मनोरम पर्यटन स्थल के रुप मे भी की जाती है.यही कारण है कि सालों भर यहां के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है,लेकिन दिसंबर और जनवरी माह में खास कर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के सैलानी बड़ी संख्या में यहां छुटियां मनाने और यहां के पर्यटन स्थल का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं.ये पर्यटक यहां के मनोरम दृश्य और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते नहीं थकते हैं.

नंदन पहाड़ पर्यटकों की पहली पसंद 

खासकर शहर में स्थित मनोरंजन पार्क नंदन पहाड़ पर्यटन स्थल पर्यटकों की पहली पसंद बन गयी है.प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ हर वर्ग और उम्र के पर्यटकों के मनोरंजन का यहां साधन उपलब्ध है. झूला से लेकर नाव तक की सवारी करने की सभी व्यवस्था है. इस पर्यटन स्थल ओर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भी इनकी सुविधा और सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की जाती है. नया साल के आगमन और इसके कुछ दिन बाद तक प्रशासन द्वारा इस पर्यटन स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती भी की जाती है.

पिकनिक भी मना रहे हैं लोग

देवघर के मनोरम पर्यटन स्थलों में एक नंदन पहाड़ के प्राकृतिक सौंदर्य से आकर्षित हो कर प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं.पहाड़ और प्रकृति का आनंद लेते हुए बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार सगे संबंधियों के साथ पिकनिक भी मना रहे हैं.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:beauty of BabanagariBabanagari is attracting touristsBabanagariattracting touristsNandan PahadNandan Pahad deoghardeogharpicnic spot in deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.