✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: वर्कर्स कॉलेज के मेन गेट का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 2, 2026, 4:05:14 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार का छज्जा अचानक गिर गया. यह छज्जा ए ब्लॉक जाने वाले रास्ते पर बना हुआ था. यहां से हर दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कर्मचारी गुजरते हैं. घटना के समय कॉलेज में कक्षाएं चल रही थीं और परिसर में सामान्य दिनों की तरह छात्रों की आवाजाही हो रही थी. अचानक तेज आवाज के साथ छज्जा गिरने से वहां मौजूद लोग घबरा गए. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. हालांकि कुछ छात्र-छात्राएं छज्जे के नीचे आने से बाल-बाल बच गए. सूचना मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. टूटे हुए हिस्से को हटाने का काम शुरू किया गया.

काफी समय से जर्जर था छज्जा

छात्रों का कहना है कि मुख्य द्वार का छज्जा काफी समय से जर्जर हालत में था. इसकी हालत खराब होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन की ओर से मरम्मत नहीं कराई गई. कई बार इस ओर ध्यान दिलाया गया, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया. घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी गई. छात्रों ने मांग की है कि कॉलेज परिसर के सभी जर्जर हिस्सों की जल्द मरम्मत कराई जाए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि पढ़ाई के दौरान किसी तरह का खतरा न रहे.

 

Tags:Jamshedpur newsJamshedpurWorkers college mangoJharkhand newsJharkhandSteel CityTatanagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.