✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अमृत महोत्सव पर बदला -बदला दिख रहा है धनबाद का माहौल, भाजपा ने तिरंगा .तो कांग्रेस ने निकाला गौरव यात्रा  

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:02:32 PM

धनबाद(DHANBAD) - धनबाद में पूरी तरह से माहौल बदला- बदला दिख रहा है.  भाजपा वाले जहां तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं कांग्रेस गौरव यात्रा निकालकर लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रही है.  कांग्रेस ने बरवड्डा  से लेकर सिटी सेंटर तक आज गौरव यात्रा निकाली जबकि भाजपा  ओबीसी मोर्चा धनबाद महानगर की ओर से तिरंगा यात्रा निकली गई , जो धनबाद जिला परिषद से रणधीर वर्मा चौक होते हुए हीरापुर पार्क मार्केट तक भ्रमण की. 

 जिसमें मुख्य रुप से धनबाद के  सांसद  पशुपतिनाथ सिंह उपस्थित हुए.  कार्यक्रम के संयोजक संजीव अग्रवाल ,जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह शामिल रहे.  कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह  चन्द्रवंशी ने की.  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  सांसद पशुपतिनाथ सिंह  ने कहा कि पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है.  हर घर तिरंगा लहराए, लोग अपने घर में 13 से 15 तारीख तक तिरंगा लगाए.  कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप सिंह चंद्रवंशी ,नितिन भट्ट,उमेश यादव, रमेश राही ,अमरजीत चंद्रवंशी, जराखन सिंह, गोविंद रावत, भीम दे ,निर्मल प्रधान, राज कुमार मंडल, अमित शाह, उपेंद्र विश्वकर्मा ,अंकेश राज ,मनबोध सरकार, रंजीत यादव ,अजीत पोद्दार ,पंकज मंडल, कैलाश साहू, जयप्रकाश महतो, आला पाल,गणेश साव, सुनील कुमार सहित अनेकों  का सराहनीय सहयोग रहा.

 इधर  मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने  झरिया स्थित कतरास मोड़ कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की.  जहां भाजपा नेत्री ने भाजपा पदाधिकारियों एवं  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया.  इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ,नगर अध्यक्ष अरुण साव ,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी ,सुजीत सिन्हा, राजाराम पासवान ,अभिषेक पाण्डेय, संतोष शर्मा, अखिलेश सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य ,आलोक पंपम, गणेश साव, संजय यादव, , के अलावा अन्य मौजूद थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.