✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के इस स्कूल की मनमानी आयी सामने, कड़कड़ाती धूप में घंटों खड़े रहे पैरेंट्स, लेकिन नहीं हुई मीटिंग, हुआ जोरदार हंगामा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:23:18 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित एक निजी स्कूल की मनमानी देखने को मिली है. जहां सुबह 8 बजे से पैरेंटस मीटिंग बुलाई गई, जहां 10.30 बजे तक सभी पैरेंटस को छोटे छोटे बच्चों के साथ स्कूल के गेट पर खड़ा रखा गया, जिसके बाद पैरेंटस ने स्कूल के सामने जमकर हंगामा किया. यह मामला बिस्टुपुर के बेलडीह स्कूल का है.सभी पैरेंटस का यही कहना है कि ज़ब मीटिंग करनी नहीं थी तो इतनी गर्मी मे छोटे छोटे बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन परिजनों को क्यों बुलाया.

चार घंटे परेशान रहे पैरेंट्स 

गर्मी में छोटे छोटे बच्चे और उनके पैरेंटस चार घंटे तक परेशान रहें, उसके बाद हंगामा किया, उसके बाद भी स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला. थक हारकर सभी लोग अपने अपने घर चल गए.

हुआ जोरदार हंगामा

 हालांकि सभी पैरेंटस का यही कहना था कि ज़ब मीटिंग करनी नहीं थी तो इतनी गर्मी मे छोटे छोटे बच्चों को लेकर नहीं बुलाना चाहिए था.सभी लोग परेशान होकर अपने घर को चले गए. इस घटना से साफ जाहिर होता है कि सरकार जितने भी दावा करे मगर निजी स्कूल सुधरने का नाम नहीं लेंगे.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:jamshedpur beldih schooltrending newsviral newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.