✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

4 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में भेजी गई सम्मान योजना की राशि, डीसी ने अधिकारियों को दिया सत्यापन कराने का निर्देश

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:59:54 AM

रांची(RANCHI): रांची जिले की 4,31,393 (चार लाख 31 हजार 393) महिलाएं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना अंतर्गत लाभान्वित हुईं हैं. इनमें 3,08,282 लाभुकों को आधार बेस्ड व 1,23,111 लाभुकों को बैंक अकाउंट बेस्ड उनके बैंक खाते में सम्मान राशि स्थानांतरित की गयी है.  

3 महीने की एकमुश्त 7500 रुपए सम्मान राशि बैंक खाते में की गयी स्थानांतरित

योजना अंतर्गत जिला के सभी 4,31,393 लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी व मार्च महीने की एकमुश्त राशि 7500 रुपए सम्मान राशि बैंक खाते में स्थानांतरित की गयी है. होली से पहले 3,08,282 लाभुकों को आधार बेस्ड योजना की सौगात दी गयी थी. इसके बाद 1,23,111 लाभुकों को बैंक अकाउंट बेस्ड उनके बैंक खाते में सम्मान राशि ट्रांसफर की गयी है.

 अप्रैल महीने से योजना अंतर्गत आधार लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी सम्मान राशि

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत अप्रैल 2025 से लाभुकों आधार लिंक्ड बैंक खाते में पेमेंट किया जायेगा. उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिले के सभी लाभुकों को अपना आधार बैंक से लिंक कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे. साथ ही उन्होंने जिला के सभी बीडीओ-सीओ को सत्यापन फॉर्म उपलब्ध कराने और नियमानुसार सत्यापन कराने के निर्देश दिये हैं. शहरी क्षेत्र के अंचल अधिकारी को सीडीपीओ या समाज कल्याण शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए सत्यापन फॉर्म उपलब्ध कराने और नियमानुसार सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है.   

साइबर अपराधियों के चंगुल में न आयें लाभुक, रहें सर्तक

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने एक बार फिर से योजना के सभी लाभुकों को भी साइबर अपराधियों से सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि अपने बैंक डिटेल व अन्य आवश्यक दस्तावेज साझा करने के दौरान पूरी सावधानी बरतें, साइबर अपराधियों के चंगुल में न आयें.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाडीसी मंजूनाथ भजंत्रीहेमंत सोरेनसीएम हेमंत सोरेनहेमंत सरकारJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand Chief Minister Mainiya Samman YojanaDC Manjunath BhajantriHemant SorenCM Hemant SorenHemant Governmentमंईयां सम्मान योजनाझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाझारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का पैसा कब मिलेगामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अब ऑफलाइन आवेदन होगाझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना फॉर्म डाउनलोडमुख्यमंत्री मईया सम्मान योजनामुख्यमंत्री मैया सम्मान योजनाझारखंड मुख्यमंत्री माइया सम्मान योजना बिना रासन कार्ड के कैसे भरेमुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का पैसा कब मिलेगाNow the application for Mukhyamantri Maiya Samman Yojana will be offlineJharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana form downloadChief Minister Maiya Samman Yojanahow to fill Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana without ration cardwhen will the money of Chief Minister Mahila Samman Yojana be received

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.