✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आंदोलनकारी परिवार को सिर्फ माला पहनाने से नहीं होगा..! सरकारी नौकरियों और शिक्षा में दिया जाए 5 प्रतिशत आरक्षण: जयराम

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:52:32 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा के आखिरी दिन डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिवारों की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक आंदोलनकारी के बेटे हैं और इस संघर्ष की पीड़ा को समझते हैं. जयराम ने कहा कि झारखंड के गठन में जिन आंदोलनकारियों का योगदान रहा, उनके परिवार आज भी कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

आंदोलनकारियों के परिवारों को दिए जाए 5 प्रतिशत का आरक्षण

उन्होंने सदन में यह मांग उठाई कि केवल माल्यार्पण और सम्मान समारोह से इन परिवारों की समस्याएं हल नहीं होंगी. इनकी वास्तविक मदद के लिए ठोस कदम उठाने होंगे. जयराम ने झारखंड आंदोलनकारियों के परिवारों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण देने का सुझाव दिया.

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड आंदोलन ने राज्य की नींव रखी, लेकिन आंदोलन में अपनी जान गंवाने या संघर्ष के कारण कठिन परिस्थितियों में रहने वाले परिवारों को अपेक्षित सम्मान और सहायता नहीं मिल पाई है. जयराम ने सरकार से अपील की है कि आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए उनके परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए.

Tags:jharkhand newsjharkhand today newsbreaking newsjharkhand latest newsjharkhand politicslatest newslatest jharkhand newsjharkhandbreaking news jharkhandtop newsnewsjharkhand assembly sessionranchi newsjairam mahatotiger jairam mahatojairam mahtotiger jairam mahtojairam mahto jharkhandjairam mahato newsjairam mahto viral videojairam mahto newsjairam mahato jlkmjairam mahto latest newsjairam mahto bhasanjairam mahato jharkhand vidhan sabhajairam mahto profilejairam mahto interviewjayram mahtojairam mahto dumri seatjairam mahto jlkm resulttiger jairam mahto krantikarijairam mahto angry video viraljairam mahato speechThe agitating family will not be saved just by wearing garlands..! They should be given 5 percent reservation - Jairam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.