✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने अभी से कसी कमर,सभी विभाग अब सोशल मीडिया से लोगो को करेंगे जागरूक   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:33:27 AM

देवघर(DEOGHAR):आगामी लोकसभा चुनाव में देवघर जिला के मतदाताओं का शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए जिला प्रशासन ने अभी से ही कमर कस ली है.मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आज समाहरणालय में शपथ दिलाई गई.जिला उपायुक्त विशाल सागर ने स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी को शपथ दिलाई.इस दौरान उपायुक्त ने संस्कारी मास्टर जी नामक मतदाता जागरूकता वाली वीडियो को भी लांच किया.हौसला बढ़ाने के लिए उपायुक्त द्वारा जिला यूथ आईकॉन छोटी कुमारी को सम्मानित भी किया गया.मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वोटर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने के अलावा हस्ताक्षर अभियान का उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से शुभारंभ किया. 

 जिला वासियों से उपायुक्त की अपील

उपायुक्त विशाल सागर ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ्य लोकतंत्र में अपनी भागीदारी को अवश्य सुनिश्चित करें, चुनाव में अपनी लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने में मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.सभी विभाग सोशल मीडिया से लोगो को  जागरूक करेंगे, उपायुक्त ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला में संचालित सभी विभाग अपने स्तर पर मतदान को लेकर लोगों को जागरूक करने में सहयोग करेंगे और अपना कर्तव्य को निभायेंगे.  

मतदान के प्रति जागरूक के लिए सभी विभागों को सक्रियता से काम करने का निदेश दिया

जिला के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सभी विभागों को सक्रियता के साथ काम करने का निदेश दिया.सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया की सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग को देखते हुए सभी विभाग अपना-अपना एकाउंट बनायें और युवा पीढ़ि से लेकर साथ आमजनों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करे. 

 रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा 

Tags:Lok Sabha electionsLok Sabha elections 2024upcoming Lok Sabha electionsdeoghar administration alertdeogahr administrationensure 100 percent votingall departments will now make people awarevoters of deogharmake people aware through social mediadeoghardeoghar newsdeoghar news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.