✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को मिली कड़ी सजा,जानिए विस्तार से

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:12:14 AM

 रांची (RANCHI) : शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने वाले आरोपी को कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है.यह मामला रांची शहर के चुटिया थाना अंतर्गत एक मोहल्ले का है. अपर न्यायुक्त एमके वर्मा की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.

जानिए पूरा मामला विस्तार से

मामला यह है कि एक युवती विनय कुमार पासवान नामक युवक से प्रेम संबंध में थी.युवक उससे शादी करने की बात कहता था.उसे अन्य तरह का भी प्रलोभन देता था. प्रेम जाल में फंसी युवती के साथ उसने लगातार शारीरिक संबंध बनाए. शादी की बात कहने पर विनय कुमार पासवान कुछ ना कुछ बहाना बनाता रहता था. जब उसे पर दबाव डाला गया तो वह शादी करने से मुकर गया. उसके बाद युवती को समझ में आ गया कि वह इस फर्जी प्रेमी का शिकार हो गई है. जिसके बाद युवती ने इसकी जानाकरी अपने परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही युवती नके परिजनों ने विनय कुमार पासवान के खिलाफ चुटिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया. अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाह पेश किए गए. गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने यह पाया कि विनय कुमार पासवान दोषी है.

कोर्ट ने क्या दी सजा,यह जानिए

अपर न्यायुक्त की अदालत में यह मामला चला. कोर्ट ने विनय कुमार पासवान को दोषी पाया और उसे आज सजा सुनाई. विनय कुमार पासवान को 12 साल की सजा और 26000 रुपए जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना की राशि नहीं भरने पर 1 साल अतिरिक्त सजा जेल में काटनी होगी.

Tags:jharkhand newshindi newsjharkhand news todaytop newsbreaking newstoday jharkhand newsjharkhandjharkhand today newsnews jharkhandlatest newsnewsjharkhand breaking newsranchi newslatest news jharkhandsexually exploited on the pretext of marriage got severe punishment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.