✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में स्कूटी सवार से मारपीट कर वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल  

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:58:27 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के खाऊ गली के समीप एक स्कूटी सवार से मारपीट करने और उसका वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि आरोपी के द्वारा पहली अज्ञात व्यक्ति को रोक कर उसके साथ मारपीट की गई थी. जिसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था. जिसकी जांच करते हुए बिष्टुपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल कर ली. गिरफ्तार आरोपी का नाम समीर राज उर्फ हैप्पी बताया जा रहा है. जो जमशेदपुर के कदमा के शास्त्रीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है.

पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए बिष्टुपुर पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से जमशेदपुर में यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था. जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने समीर को गिरफ्तार किया है. हालांकि व्यक्ति के साथ उसने मारपीट की घटना को क्यो अंजाम दिया इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस के तरफ  से नहीं दी गई है.पुलिस ने बाताया कि समीर राज को पुलिस ने इससे पहले भी गिरफ्तार किया था.  

Tags:The accused who madea video of assaulting a scooter riderBistupur Khau Gali arrestedhas been jailed before alsoBISTUPUR KHAU GALI FIGHT VIDEO

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.