✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उत्तराखंड में जालसाजी कर पाकुड़ में छुपा आरोपी! घर पहुंची पुलिस ने दी चेतावनी- 'सरेंडर करो नहीं तो अब कुर्की की कार्रवाई'   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:26:54 AM

पाकुड़(PAKUR): उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत थाना से पुलिस टीम झारखंड के पाकुड़ जिला अंतर्गत हिरणपुर थाना क्षेत्र पहुँची.  साइबर क्राइम और धोखाधड़ी के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी चंदन तिवारी की तलाश में पहुँची टीम ने उसके घर पहुँचकर पूछताछ की और आवश्यक जानकारी जुटाई. आत्म समर्पण नहीं करने पर अब आगे कुर्की जब्ती करने की चेतावनी दी है.  

टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई कैलाश चंद्र और देवेंद्र सिंह ने बताया कि चंदन तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और आईटी एक्ट की धारा 66D (साइबर अपराध) के तहत मामला दर्ज है.  आरोपी पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का आरोप है और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है.

उत्तराखंड पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपी शीघ्र पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं होता या गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. इस सिलसिले में स्थानीय हिरणपुर थाना पुलिस भी उत्तराखंड पुलिस के साथ मौजूद रही.  

रिपोर्ट: नंद किशोर मंडल/पाकुड़।

 

Tags:PAKUR NEWSPAKUR UPDATEHIRANPURHIRANPUR NEWSPAKUR UPDATEJHAKRHAND POLIVEUTTRAKHAND POLICEUTTRAKHAND NEWSPOLICESANTHANSAHIBGANJ

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.