☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा रेंजर 45सौ रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, बोटा उठाने की अनुमति देने के लिए मांगी थी रिश्वत

कोडरमा रेंजर 45सौ रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार,  बोटा उठाने की अनुमति देने के लिए मांगी थी रिश्वत

कोडरमा (KODERMA): राज्य में भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी विभाग विभिन्न जिलों में लगातार छापेमारी कर रही  है. एसीबी की कार्रवाई का नया मामला कोडरमा के प्रादेशिक वन प्रमंडल से सामने आया है. एसीबी की टीम को यहां के वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत मिली. मामले की जांच की गई. जांच के दौरान आरोपी दोषी पाया गया. इसके बाद हजारीबाग से आई एसीबी की टीम ने गुरुवार को कोडरमा स्थित आवास से घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार बसधरवा निवासी राजेन्द्र यादव ने एसीबी की टीम से रेंजर राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ 6 हजार रूपये रिश्वत मांगे जाने की थी. एसीबी ने मामले की जांच की, तो आरोप सत्य पाया गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की गुप्त योजना बनाई. इसके तहत रेंजर को 45 सौ रुपये रिश्वत लेते पकड़ा. बताया जाता है कि राजेन्द्र यादव अपनी रैयती जमीन पर लगे 4 पेड़ नियमानुसार अनुमति लेकर कटवाए. जिसमें से 123 बोटा बना था. कुल 123 बोटे में से 76 बोटा अनुमति लेकर उठवा लिए. उक्त सभी बोटों का उठावन के लिए ट्रांजिट फीस भी जमा कर दिया. हाथियों के आने के कारण 47 बोटा उठना शेष रह गया था. जिसे फिर से उठाने के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी के कार्यालय को आवेदन प्राप्त कराये और कुछ समय बीत जाने के बाद राजेन्द्र प्रसाद रेन्जर कोडरमा वन प्रक्षेत्र से मिलकर बोटा उठाने के लिए अनुरोध किया तो उन्होंने 47 बोटा उठवाने के लिए 6 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. इसके बाद एसीबीसे को संपर्क कर राजेन्द्र यादव ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की. जिसके बाद पूरी तैयारी के साथ पहुंची एसीबी की टीम ने रेंजर को रंगेहाथ पकड़ लिया. टीम उसे गिरफ्तार कर अपने साथ हजारीबाग ले गयी. आवेदक और सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग थाना में कांड संख्या 5/2022 दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया/कोडरमा

 

Published at:22 Jul 2022 11:57 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.