☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गड्ढों से भरी झरिया -धनबाद मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना ,जानिए फिर क्या हुआ 

गड्ढों से भरी झरिया -धनबाद मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना ,जानिए फिर क्या हुआ 

धनबाद(DHANBAD): गड्ढों से भरी झरिया -धनबाद मुख्य सड़क पर भगतडीह मोड़ के समीप शनिवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद ट्रक घायलों को घसीट कर ले जा रहा था, लेकिन लोगों ने जब हल्ला किया तो ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला. जानकारी के अनुसार राजेश पासवान अपनी बेटी अश्विनी कुमारी और बेटा अंगद पासवान को लेकर अपनी बाइक से धनबाद की ओर जा रहे थे. पीछे -पीछे एक सीमेंट लोड ट्रक चल रहा था. बाइक आगे-आगे चल रही थी. सड़क में गड्ढे होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सहित तीनों सड़क के किनारे गिर पड़े. फिर ट्रक घसीटते हुए आगे जाने लगा ,लोगों ने जब हल्ला मचाया तो ट्रक चालक ने गाड़ी को रोका और उतर कर भाग निकला. घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, घायलों में एक की हालत  गंभीर बताई जा रही है. बाद में पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले गई. 

Published at:01 Oct 2022 01:41 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.