✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में इतने लाभुकों को भेजी गई मंईयां योजना की 13वीं क़िस्त, CM हेमंत खुद दे रहे सभी लाभुकों को फोन पर जानकारी  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:19:08 AM

रांची(RANCHI):झारखण्ड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक को 13 वीं क़िस्त सभी के खाते में भेज दी गई  है. सभी लाभुक के खाते में पैसा क्रेडिट होने के साथ साथ खुद मुख्यमंत्री का संदेश भी पहुंच रहा है. ऐसे में अब लाभुक की ख़ुशी और भी दोगुनी हो गई जब पैसा के साथ खुद CM का सन्देश उन्हें मिला है. बता दें कि अपने वादे के मुताबिक राज्य सरकार ने करम पर्व से पहले ही सभी के खाते में 13 वीं क़िस्त के रूप में 2500 रूपये पहुंचे है. राज्य में करीब 50 लाख लाभुक को पैसा DBT के माध्यम से जारी किया गया है. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी है.

यह भी पढ़े : इतने ही मंईयां को गई योजना की क़िस्त!CM के आदेश के बाद भी जानिए क्यों रोका गया पैसा

बता दें कि राज्य में सबसे पहले रांची जिला में 3 लाख 78 हजार 641 लाभुक को पैसा सबसे पहले भेजा गया इसके बाद खूंटी, सिमडेगा,पलामू, गुमला,जमशेदपुर समेत सभी जिला में योजना की क़िस्त समय पर भेजी गई है. जिससे सभी लाभुक खुश है और योजना की क़िस्त निकाल कर अपनी जरूरतों को पूरा कर रही है. सभी को विभाग ने एक मैसेज भेजा उसके बाद बैंक ने भी पैसे क्रेडिट होने की सुचना दी. साथ ही सभी के फोन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सन्देश भी पहुँच रहा है. जिसमें सभी बेटी-बहन को कर्मा पर्व की बधाई दी है. साथ ही उनके बारे में कुछ जानकारी देते हुए सभी को आभार जताया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सभी बेटी-बहन को योजना की क़िस्त पहुँच रही है. यह आपके प्यार विश्वास का अटूट बंधन कि है हम यह काम कर रहे है. इस मैसेज के बाद तो मानों लाभुक की ख़ुशी और भी दोगुनी हो गई. सभी अपने मुख्यमंत्री को बधाई दे रही है .साथ ही मंईयां योजना की लाभुक को पैसा मिलते हुए एक साल पूरा हो गया. ऐसे में इस योजना से लाभुकों की ज़िन्दगी में बदलाव हुआ है.अब वह किसी की मोहताज़ नहीं है. जिससे वह स्वालम्बी बनी है. साथ ही सभी अपने जरुरत को खुद पूरा कर रही है. कई लाभुक तो इस पैसे को SHG से जुड़ कर कारोबार में लगा रही है.

अब राज्य में 50 लाख लाभुक को सीधे पैसा भेजा गया है. CM हेमंत के आदेश के बाद एक साथ पैसा क्रेडिट होने से ग्रामीण इलाको के बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है. बैंक में लेन देन करने वाले काउंटर पर भी बेटी बहनो की भीड़ देखी जा रही है. बैंक से पैसा लेने के बाद सभी बाजार में कुछ सामान की खरीददारी करती दिख रही है.

अब सवाल है कि किसे योजना की क़िस्त भेजी गई  है. इसमें जिनका सत्यापन पूरा है और किसी भी तरह की त्रुटि नहीं है. उन्हें बिना किसी रोक टोक के पैसा सीधे खाते में पहुँच रहा है. वैसे लाभुक जिन्हें 12 वीं क़िस्त मिली है. उनके खाते में पैसा क्रेडिट हुआ है. अगर आपके फोन में मैसेज नहीं आया हो तो आप अपने नजदीकी शाखा में जाकर चेक कर लें. खाते में योजना की क़िस्त पहुंच गई  है.                                         

Tags:The 13th installment of the Mainiya Yojana was sent to so many beneficiaries in JharkhandCM Hemant himself is giving information to all the beneficiaries over the phonemaiya yojna newsmaiya yojna latest newsmaiya yojana newsmaiya yojana good newsmaiya yojana scam newsmaiyan yojana newsmaiya yojana trending newsmaiya samman yojana newsmaiya yojnamaiya yojana latest update newsmaiya yojna new updatemaiya yojna 250pmaiya yojna paisa kab milamaiya yojna explainedmaiya samman yojnamaiya yojanamaiya yojna ka paisa nahi aa raha haimaiya yojna ka paisa kab aayegamaiya yojna ka paisa kab milegamaiya samman yojna new updatemaiya yojana 13 kist kab milegamaiya yojana 13 kist kab aayegamaiya samman yojana 13 kistmaiya yojana 13th kistmaiya yojana 11 kistmaiya yojana 12 kistmaiya yojana 12th kistmaiya yojana 10th kistmaiya samman yojna tisri kistmaiya samman yojna pachva kistmaiya yojana 13th kist kab aayegamaiya samman yojana 13th kistmaiya yojana 12 kist kab aayegamaiya yojana 12 kist kab milegamaiya yojana 10 kist kab milegamaiya yojana 10 kist kab aayegamaiya yojana 11 kist kab aayega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.