✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेतरिया मोड़ मॉब लिंचिंग मामला:पलामू के तीनों मृतकों और घायलों के परिजनों से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:13:53 AM

पलामू(PALAMU):बिहार के तेतरिया मोड़ पर मॉब लिंचिंग में मारे गए हैदरनगर के मुजाहिद राइन,अरमान अहमद, चमन मंसूरी, दो घायलों अंजीत शर्मा और वकील अंसारी के परिजनों से झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ एम तौसीफ ने मुलाकात की, उन्होंने बताया कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की टीम को हैदरनगर भेजकर घटना की जानकारी उन्होंने लिया था. जानकारी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री को आयोग की ओर से पत्र प्रेषित कर मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा परिवार के एक एक सदस्यों को नौकरी देने के साथ उन्हें न्याय दिलाने का आग्रह किया गया है.

रांची लौटकर मामले में आयोग के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराएंगे- डॉ एम तौसीफ

वहीं आगे डॉ एम तौसीफ ने कहा कि वह रांची लौटकर इस मामले में आयोग के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराएंगे, उनका प्रयास होगा कि पीड़ित परिवारों को झारखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात कराकर उन्हें सहायता दिलाने का काम करें.डा. तौसीफ ने परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया,उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है.

झारखंड और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस मामले में सक्रिय है- डॉ एम तौसीफ

 वहीं डॉ एम तौसीफ ने कहा कि झारखंड और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस मामले में सक्रिय है.संगठन की ओर से औरंगाबाद पुलिस प्रशासन से भी लगातार संपर्क कर न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. डॉ एम तौसीफ के साथ पार्टी के महताब आलम, वार्ड सदस्य प्रवेज़ अहमद के अलावा कई लोग शामिल थे.

Tags:mob lynching casemob lynching case biharmob lynching case palamumob lynching case jharkhandmob lynching case in indiamob lynching caseTetaria Mod mob lynching caseassured of all possible helpMembers of the Minority Commissiondr m taushif met the families of the three dead and injured of Palamupalmupalamu newspalamu news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.