☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में दिखा चोरों का आतंक, घरवालों को स्प्रे मार कर किया बेहोश, फिर लूट लिए नगद रुपए और मोबाइल फोन  

जमशेदपुर में दिखा चोरों का आतंक, घरवालों को स्प्रे मार कर किया बेहोश, फिर लूट लिए नगद रुपए और मोबाइल फोन  

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के उलीडीह थाना के आदर्शनगर के एक घर में चोरों ने फिर से दबिश दिखाई. चोरों ने 25 हजार रुपए लूट लिए. हालांकि, चोरों ने दो घरों में चोरी का प्रयास किया. मगर, एक घर में चोरों को सफलता नहीं मिली. दोनों ही घरों के लोगों को चोरों ने स्प्रे मारकर बेहोश करने की कोशिश की.

बताया जाता है कि चोरी अशोक श्रीवास्तव के घर पर हुई. वहीं बगल के घर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया. लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली, चोरों ने अशोक श्रीवास्तव के घर में छत के माध्यम से घुसकर स्प्रे मारकर सभी को बेहोश किया, जिसके बाद चोरों ने नगद 20 हजार और एक मोबाईल की चोरी कर ली. घटना की जानकारी सभी को होश आने पर हुई, जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दे दी गई. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Published at: 19 Nov 2022 03:20 PM (IST)
Tags:jamshedpurjamshedpur policethenewspostchori in jamshedpurjamshedpur crimejharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.