✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में निजी अस्पताल का आतंक! सदर अस्पताल के डॉक्टर से वसूल लिया 15 घंटे में 50 हजार   

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:31:50 AM

रांची(RANCHI): निजी अस्पताल अब लूट का अड्डा बना गया है. अगर सर्दी जुखाम के इलाज के लिए भी गलती से निजी अस्पताल पहुंचे तो कम से कम 20 से 30 हजार का बिल बिना किसी देरी के धरा दिया जाएगा. अब हद तो तब हो गई जब रांची सदर अस्पताल के डॉक्टर अजीत के पिता से इलाज के नाम पर महज 15 घंटे में 50 हजार का बिल थमा दिया गया.

डॉक्टर अंजीर ने बताया कि वह ऑपरेशन में थे.  इस बीच उनके पिता की तबीयत थोड़ी खराब हुई.  जिसके बाद परिजन नजदीक के अस्पताल रामप्यारी सुपर स्पेशलिटी हरिहर सिंह रोड में लेकर गए. अस्पताल ले जाते ही डॉक्टर राजीव रंजन के अंदर इलाज शुरू हुआ. इमरजेंसी में बताया गया कि उनके पास CAPF  कार्ड है, तो सरकारी (CGHS )दर पर इलाज होगा.  

इस दौरान डॉक्टर ने दो बोतल पानी चढ़ाया जिसके  बाद वह पूरे होश में आ गए.  तब तक डॉक्टर अजीत भी वहां पहुंच गए. उन्होंने बोला कि इनका मेदांता में इलाज कैशलेस हो जाएगा.  लेकिन डॉक्टर के समझाने पर वह लोगों ने वहीं ICU में छोड़ दिया.  अगले दिन जब सुबह में बिल के बारे में पूछा गया तो बोला गया कि दोपहर में बताया जाएगा, जब दोपहर में पूछा गया तो बताया गया कि आपका 47000/ बिल हो गया है और इसमें अभी और जुटेगा.

सुबह जब डॉक्टर अजीत पिता को देखने गए तो उनकी बीपी ठीक थी तो उन्होंने अनुरोध किया कि उनको छुट्टी दे दी जाए. अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से निजी अस्पताल लोगों को लूट रहे है.

 

Tags:maa ram pyari hospitalmaa ram pyari super speciality hospital#hospitalmaa ram pyari superspeciality hospital contact us in ranchi indiamaa ram pyari superspeciality hospital find a doctors in ranchi indiamaa rampyarimaa ram pyari superspeciality hospital book an appointment in ranchi indiasuper speciality hospitalmaa ram pyari superspeciality hospital emergency department in ranchi indiahospitalalam hospital ranchihospital in ranchihospital in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.